VIDEO: श्रीनगर में आतंकी हमले में एक जवान शहीद, दो घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

Please Share

श्रीनगर रईस अहमद मागरे की रिपोर्ट:

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में मंगलवार को बाटमालू इलाके में स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन के पास सीआरपीएफ के जवान और पुलिस का एक दस्ता गश्त पर था, तभी आतंकवादियों ने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में अर्धसैनिक बल की 23वीं बटालियन के एक जवान घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य जवान भी घायल हुए हैं।   इस हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों ने आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

बता दें कि इससे पहले कुलगाम में रविवार तड़के सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था। ये वही आतंकी थे, जिन्होंने पुलिसकर्मी मोहम्मद सलीम को अगवा करके उनकी जान ली थी। सुरक्षा बलों के जवानों को आतंकियों के पास से हथियार भी मिले थे। वहीँ आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। घाटी में आए दिन कभी सीआरपीएफ तो कभी आर्मी की टुकड़ी को आतंकवादी अपना निशाना बना रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like