श्राइन बोर्ड (देवस्थानम) के खिलाफ तीर्थपुरोहितों को मिला कांग्रेस का साथ, प्रीतम सिंह बोले- काला कानून

Please Share

श्रीनगर गढ़वाल: श्राइन बोर्ड (देवस्थानम) प्रबंधन के खिलाफ तीर्थपुरोहितों का विरोध जारी है। इसके विरोध में तीर्थ पुरोहित व पंडा समाज ने श्रीनगर गढ़वाल में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीँ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए आक्रोशित तीर्थ पुरोहित एवं हक हकूकधारी रामलीला मैदान पहुंचे। जहां एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व अन्य दलों के नेता भी जनसभा में मौजूद रहे।

तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि, इस बोर्ड से परम्परा और हक-हकूकों का हनन हो रहा है इसलिए सरकार को ये फैसला वापस लेना होगा। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि, कांग्रेस ने सदन में भी विधेयक का विरोध किया। सरकार अगर अपने इस फैसले को वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस जेल जाने को भी तैयार हैं। प्रीतम सिंह ने बीजेपी सरकार के इस फैसले को काला कानून करार देते हुए कहा कि, अगली बार कांग्रेस सरकार आने पर इसे समाप्त कर वापस परम्परागत व्यवस्था को शुरू किया जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like