उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: आज 230 ओर कोविड -19 पॉज़िटिव, सबसे ज्यादा हरिद्वार ज़िले में, आज 8 कोविड पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 07:00 बजे की रिपोर्ट में  230 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें चमोली ज़िले से 1 (तमिल नायडू से), चम्पावत ज़िले में 7 (डेटा नहीं दिया गया है), देहरादून ज़िले से 34 (16 का डेटा नहीं दिया गया है व 18 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए), हरिद्वार ज़िले से 127 (65 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए व 62 का डेटा नहीं दिया गया है), नैनीताल ज़िले से 16 (संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए), पौड़ी ज़िले से 3 (डेटा नही दिया गया है), रुद्रप्रयाग ज़िले से 8 (1 का डेटा नही दिया गया है व 7 आर्मी कर्मी), टिहरी ज़िले से 11 (डेटा नही दिया गया है), उधमसिंह ज़िले से 19 (1 असम से, 3 बिजनौर उतर प्रदेश से व 15 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए) व उत्तरकाशी ज़िले से 4 (का डेटा नही दिया गया है) संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

यह भी पढ़ें: Jammu & Kashmir: BJP activist shot in Budgam

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 9632 हुई है। वहीँ अब तक राज्य में कुल मिलाकर 125 मौत हुई है। आज एक 75 साल की महिला कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की मौत एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत टाइप II  रेस्पिरेटरी फेलियर, ARDS, COPD के कारण हुई है। 

वहीँ दूसरी मौत एक कोरोना पॉज़िटिव 37 साल की महिला मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत कार्डियक अरेस्ट, कोविड नमूनिया, सेप्टिक शॉक के कारण हुई है।

तीसरी मौत एक कोरोना पॉज़िटिव 61 साल के पुरष मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत कार्डियक अरेस्ट, मेलिगनंत मेसोथेलिएलिओमा के कारण से हुई है।

चौथी मौत एक 66 साल की महिला कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में हुए है, जिनकी मौत सेप्टिक शॉक, रेस्पिरेटरी फेलियर  व मेटाबोलिक एसिडोसिस के कारण हुई है। 

पांचवी मौत एक 73 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में हुए है, जिनकी मौत बयलेटरल नमूनिया, रेस्पिरेटरी एलकासिस के कारण हुई है।

छठी मौत एक 70 साल की महिला कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में हुए है, जिनकी मौत का डेटा प्रतीक्षित है

सातवीं मौत एक 50 साल की महिला कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की SMI हॉस्पिटल देहरादून में हुए है, जिनकी मौत कार्डिओपुलमोनेरी अरेस्ट, ARDS के कारण हुई है।

आठवीं मौत एक 74 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की मेट्रो हॉस्पिटल हरिद्वार में हुए है, जिनकी मौत कार्डिओपुलमोनेरी अरेस्ट,  रेस्पिरेटरी फेलियर के कारण हुई है।

स्वस्थ हुए मरीज़ों की संख्या अब 6134 हुई है। जिसमे आज 171 (अल्मोड़ा ज़िले से 3, बागेश्वर ज़िले से 14, चमोली ज़िले से 0, चम्पावत ज़िले से 0, देहरादून ज़िले से 41, हरिद्वार ज़िले से 56, नैनीताल ज़िले से 47, पौड़ी ज़िले से 0, उत्तरकाशी ज़िले से 9, उधमसिंह नगर ज़िले से 0, रुद्रप्रयाग ज़िले से 0, पिथौरागढ़ ज़िले से 1 व टिहरी ज़िले से 0) मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अब 39 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

यह भी पढ़ें: खेती बागवानी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को दी जायेगी ब्याज मुक्त 03 लाख की धनराशि- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

अब 3334 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 336, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 74, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 76, उदमसिंह नगर जिले से 934, चमोली जिले से 25, नैनीताल जिले से 580, उत्तरकाशी ज़िले से 137, पिथौरागढ़ जिले से 102, बागेश्वर जिले से 51, हरिद्वार ज़िले से 895, रुद्रप्रयाग जिले से 24, चम्पावत ज़िले से 67 और अल्मोड़ा ज़िले से 33 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 3283 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 4062 है।

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें http://www.youtube.com/c/HelloUttarakhandNews

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply