बेटे ने बाप की हत्या कर घर में ही दफनाया शव

Please Share

हल्द्वानी। अपनी माँ के साथ मिलकर बेटे ने अपने बाप की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया। बाप से तंग होकर युवक ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में है जबकि पुलिस ने घर में दबाये मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला बीते रोज हल्द्वानी के जीतपुर का है जहां आरोपी युवक मुन्ना लाल ने अपनी माँ रानी देवी के साथ मिलकर अपने बाप प्यारेलाल की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मृतक के भाई बाबू राम ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुन्ना लाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि अपने बाप से तंग आकर उसने प्यारेलाल की हत्या की है। वहीँ पुलिस ने घर में दबाये प्यारेलाल के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक अपनी माँ के साथ रहता था और उसका बाप अक्सर शराब के नशे में उसकी माँ के साथ मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर मुन्ना ने अपने बाप की हत्या कर दी। साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का परिवार मजदूरी का काम करता है। प्यारेलाल शराब पिने के अलावा कोई काम नहीं करता था जिसके कारण आरोपी के परिवार को कर्ज भी हो गया था। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply