सोनभद्र कांड पर बोले ऊर्जा मंत्री, लोगों की मौत पर राजनीति कर रही हैं प्रियंका

Please Share

मथुरा: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र की घटना पर सियासी बवाल बढ़ता जा रहा है।प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रियंका पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लोगों की मौत पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस, सपा और बसपा समस्याओं को सुलझाने में सहयोग करने के बजाय राजनीति करने में जुटी हुई हैं।

बता दें कि सोनभद्र कांड पर योगी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं। इसी बीच वृंदावन कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस पर श्रीकांत शर्मा नेकहा कि सोनभद्र कांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले में जो भी अधिकारी दोषी हैं, उन्हें निलंबित किया गया है। भू माफिया पर कहा कि भू माफिया की सूची जिला मुख्यालय पर लगाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर चौराहों पर भी लगेगी।

गौरतलब है कि हाल में सोनभद्र में हुई हिंसा के दौरान 10 लोगों की मौत की खबर आई तो कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात का प्लान बनाया। वाराणसी से मिर्जापुर पहुंचते ही शुक्रवार को उन्हें धारा 144 की बात बताते हुए प्रशासन ने सोनभद्र जाने से रोक दिया। 24 घंटे तक वह मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस पर डटी रहीं। रातभर उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, बड़े नेताओं और प्रवक्ता समेत देशभर के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता जाहिर की। कई शहरों में सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए।कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like