उत्तराखंड: प्रियंका गाँधी को रोके जाने को लेकर कांग्रेस में उबाल, फूंका पुतला

Please Share

बागेश्वर: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई घटना के पीड़ित परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा को यूपी पुलिस द्वारा रोके जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओ में उबाल आ गया है। बागेश्वर एसबीआई तिराहे पर प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व दर्जाधारी मंत्री पूर्व विधायक के संयुक्त नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने केन्द्र व यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा तानाशाही पर उतर आई है। प्रियंका गाँधी को पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने से रोका गया, बेवज़ह उन्हें रोककर पीड़ित किया गया। उस इलाक़े की बिजली पानी पर रोक लगाने जैसी कार्यवाही करना उत्तर प्रदेश की कार्यशैली को दर्शाता है, जिसका पुरजोर विरोध व निंदा करते है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like