नक्सलियों ने किया एसपी नेता का अपहरण, धारदार हथियार से की हत्या

Please Share

बीजापुर: छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने समाजवादी पार्टी (एसपी) नेता का अपहरण कर धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी है। नक्सलियों ने मंगलवार शाम को उनका अपहरण किया और फिर बेरहमी से उन्हें मौत के घाट उतार दिया। एसपी नेता का नाम संतोष पुनेमा बताया जा रहा है। उन्होंने विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गए थे।

हत्या की जानकारी मिलते ही शव बरामद करने के लिए पुलिस ने टीम गठित की है। हत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण और अन्य कार्य के चलते संतोष नक्सलियों के निशाने पर थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संतोष किसी काम के चलते अपने पैतृक गांव मरिमल्ला गए हुए थे। यहां उनके पैतृक आवास में कुछ हथियारबंद नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया था। बुधवार को जानकारी मिली कि उनकी हत्या कर दी गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like