स्टोव फटने से झुलसा व्यक्ति, पुलिस ने पैसे जुटाकर भेजा हायर सेंटर अस्पताल

Please Share
देहरादून: मंगलवार को बारह कैंची निवासी गुड्डू पुत्र मंगल दास जो मूल रूप से रुद्रप्रयाग का रहने वाला था तथा मजदूरी का काम करता था, दिन में खाना बनाते हुए अचानक स्टोव फटने के कारण जल गया था, जिसको परिजनों द्वारा सेंट मेरी अस्पताल कुलडी मसूरी ले जाया गया।
जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे कोरोनेशन अस्पताल रेफर किया गया था, मगर काफी गरीब होने कारण परिजनो द्वारा उसे अस्पताल ले जाने में असमर्थता जाहिर की गयी, तत्पश्चात मसूरी पुलिस द्वारा स्वयं तथा लोगों के सहयोग से घायल के परिजनों को दस हजार रूपये इकठ्ठा कर घायल व्यक्ति को कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भिजवाया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like