अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष वकील ने नक्शा फाड़ा

Please Share

नई दिल्ली: सुप्रीमकोर्ट में बुधवार को राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद मामले की लगतार 40वें दिन सुनवाई जारी है। पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। सुनवाई शुरू होते ही मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ने साफ कर दिया कि आज शाम को पांच बजे मामले में अंतिम सुनवाई होगी। वहीँ मुस्लिम और हिंदू पक्ष अपनी-अपनी दलीलें अदालत के सामने पेश कर रहा है। इसी बीच कोर्टरूम में ड्रामा देखने को मिला। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष के एक वकील ने नक्शा फाड़ दिया है।

मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने कोर्ट रूम में ये नक्शा फाड़ा है जिसे हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने दिया था। सुनवाई शुरु होने पर सबसे पहले रामलला के वकील सीएस वैद्यनाथन ने अपनी दलीलें पूरी की। सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि 1857 से 1934 तक शुक्रवार की नमाज के कुछ सबूत हैं लेकिन हिंदू लगातार पूजा करते रहे हैं। वैद्यनाथन ने 45 मिनट तक अपनी बात रखी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like