सुरक्षा में बड़ी चूक, डीआरडीओ की ब्रह्मोस यूनिट से ISI एजेंट गिरफ्तार

Please Share

नई दिल्ली: भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान में एक बड़ी चूक सामने आई है। महाराष्ट्र में नागपुर स्थित डीआरडीओ यूनिट से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का एक एजेंट गिरफ्तार हुआ है। गिरफ्तार व्यक्ति ब्रह्मोस यूनिट में काम करता था। आशंका है कि गिरफ्तार व्यक्ति ने आईएसआई को संवेदनशील जानकारियां पहुंचाई हैं। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की है। नागपुर पुलिस अभी खुलकर इस मामले नहीं बोल रही है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यूपी एटीएस ने आज सुबह नागपुर में एक एन्य एजेंसी के साथ मिलकर इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस व्यक्ति का नाम निशांत अग्रवाल बताया जा रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति नागपुर में डीआरडीओ की यूनिट में काम कर रहा था। इस संबंध में यूपी एटीएस का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल बहुत कुछ सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। लेकिन जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है उसके बारे में पुख्ता जानकारी मिली कि वो पाकिस्तान के लिए काम कर रहा है। इस सिलसिले में खुफिया एजेंसियों को भी जानकारी दी गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like