सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Please Share

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां दरसू गांव में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सेना के जवानों को गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आतंकवादियों की तरफ से लगातार फायरिंग की जा रही थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। इस दौरान जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी 2 Hindi News Bharat »

जानकारी के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी पुलवामा के अरिगम निवासी खुर्शीद मलिक है, जिसने कुछ दिन पहले आतंक का रास्ता अपना लिया था। फिलहाल सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशान लगातार जारी है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने जिले में मोबाइल इटंरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। बता दें, इससे पहले कुपवाड़ा में गुरुवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में भी दो आतंकियों को मार गिराया गया। कुपवाड़ा राज्य के संवदेनशील इलाकों में से एक है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like