महाराज ने मुख्यमंत्री से भेंट कर सौंपा पत्र, कहा अभियांत्रिक विभागों द्वारा कराए जाने वाले कार्यों को छोटा कर स्थानीय निवासियों व सुदूर क्षेत्रों से पलायन कर आए श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध हो

Please Share
देहरादून: प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट कर स्थानीय निवासियों के साथ-साथ सुदूर क्षेत्रों से पलायन कर आए श्रमिकों और कामगारों को समस्त अभियंत्रण विभागों में छोटे ठेकों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने को कहा है।
सतपाल महाराज ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा है। उक्त पत्र के माध्यम से उन्होने मुख्यमंत्री से कहा कि स्थानीय निवासियों के साथ-साथ सुदूर क्षेत्रों से पलायन कर आए श्रमिकों और कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रदेश के सभी अभियांत्रिक विभागों द्वारा कराए जाने वाले निर्माण कार्यों को छोटे-छोटे भागों न्यूनतम 20 लाख की सीमा तक विभक्त कर स्थानीय ठेकेदारों के माध्यम से कराया जाये। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सौंपा पत्र में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लिखा है कि विभिन्न अभियंत्रण विभागों द्वारा प्रदेश के अंतर्गत पर्वतीय, भावर एवं मैदानी क्षेत्रों में विभिन्न निर्माण कार्य निविदा प्रक्रिया के अंतर्गत ठेकेदारों के माध्यम से कराए जाते हैं। इसलिए कोरोना महामारी के चलते वर्तमान समय में पलायन एवं बेरोजगारी से निपटने एवं स्थानीय ठेकेदारों के हितों के संरक्षण हेतु आवश्यक है कि कार्यों को छोटे-छोटे भागों में न्यूनतम 20 लाख की रुपए की सीमा तक विभक्त किया जाये। उन्होने कहा कि इसके लिए निविदाएं आमंत्रित करने की स्वीकृति वित्तीय अधिकारों का प्रतिनिधायन (संशोधन) के अंतर्गत सक्षम स्तर के अधिकारी द्वारा निर्धारित सीमान्तर्गत प्रदान किया जाना बेहद आवश्यक है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोविड बुलेटिन: आज 81 मरीज़ों की मौत, 2756 नए कोविड-19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की आज की संख्या 6674

महाराज ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि तकनीकी एवं व्यवहारिकता के दृष्टिगत कार्यों को छोटे-छोटे भागों में विभाजित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जब कार्य को छोटे-छोटे भागों में बांटा जाए तो संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता किसी भी रूप में प्रभावित ना हो सके।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया 85 लाख 95 हजार 350 रुपए का चेक, पुलिस कार्मिकों द्वारा स्वेच्छा से दिया गया अपना 01 दिन का वेतन

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like