बदमाशों ने डकैती की घटना को दिया अंजाम, आधा दर्जन लोग घायल

Please Share

रूड़की: कलियर थाना क्षेत्र के माजरी गांव में देर रात कुछ बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने एक घर के आधा दर्जन सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ही। वहीं अन्य घायलों को उपचार के लिए रुड़की स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घटानास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को मामले की जानकारी लेने पर पता चला कि माजरी गांव में महिपाल अपने परिवार के साथ रहता है। देर रात लाठी डंडों से लैस आधा दर्जन बदमाश रसोई की ग्रिल तोड़कर घर के अंदर घुसे और परिवार का जो भी सदस्य सामने आता रहा उसके साथ मारपीट करते रहे। इस दौरान उन्होंने घर में रखी नकदी और जेवरात लूट लिए। घटना में परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे कलियर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जिसमे महिपाल की हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल महिपाल को हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके अलावा अर्जुन ,अनुज , सुदेशना ,रानी भी घायल है। इनका उपचार रुड़की के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मौके पर जांच पड़ताल के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवम डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा का कहना है कि बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को घर में रकम होने की जानकारी थी। घर की महिला सदस्य ने बताया कि उन्होंने शनिवार को एक भैंस भेजी थी और बदमाश बार-बार भैंस को बेच कर मिली रकम को देने की मांग कर रहे थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like