Thatyur: जौनपुर विकासखंड का थत्यूड़ ढाणा मोटर मार्ग गड्ढों के कारण बदहाल, 4 साल से लोग परेशानी

Please Share
कृष्ण पाल सिंह रावत की रिपोर्ट;
थत्युड (Thatyur) टिहरी: जौनपुर विकासखंड के थत्यूड़-ढाणा मोटर मार्ग बदहाल गड्ढों के कारण झकझोर कर देने वाली है। जहां पर पता लगाना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे है या गड्ढों में सड़क। 4 सालों से गड्ढों से भरी यह सड़क लोगों को परेशानी का सबक बनी हुई है, जहां पर गड्ढों की वजह से कई हादसे भी हो चुके हैं। पानी से भरी सड़क लोगों की मुश्किलें बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।

Thatyur: जौनपुर विकासखंड का थत्यूड़ ढाणा मोटर मार्ग गड्ढों के कारण बदहाल, 4 साल से लोग परेशानी 2 Hindi News Bharat »

यह मोटर मार्ग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्युड, राजकीय इंटर कॉलेज, वन विभाग, क्षेत्राधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों को जोड़ती है। बावजूद इसके मोटर मार्ग की हालात बद से बदतर है।
जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक स्वास्थ्य सेवा 108 में मरीजों को ले जाने में दिक्कतें आती हैं, वहीं इस मार्ग से गुजरने पर मरीजों की हालत और खराब हो जाती है। क्षेत्र के लोग भी इस मार्ग के बदहाली के कारण प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि व आम लोगों ने कई बार शासन प्रशासन से कई बार लिखित व मौखिक रूप में गुहार लगाई, किंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Thatyur: जौनपुर विकासखंड का थत्यूड़ ढाणा मोटर मार्ग गड्ढों के कारण बदहाल, 4 साल से लोग परेशानी 3 Hindi News Bharat »

सालों बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। वही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार का कहना है कि थत्यूड़ ढाणा मोटर मार्ग के संबंध में शासन को 1 वर्ष पूर्व ही एस्टीमेट भेज दिया गया था, जो कि लगभग 70 से 80 लाख के करीब था, जिस पर शासन स्तर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उम्मीद है 10 मार्च के बाद संबंधित विषय पर उचित कार्रवाई की जा सकती है।

Thatyur: जौनपुर विकासखंड का थत्यूड़ ढाणा मोटर मार्ग गड्ढों के कारण बदहाल, 4 साल से लोग परेशानी 4 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like