जिलाधिकारी ने किया विकास खण्ड कनालीछीना के मत्स्य गांव ग्राम सभा डुंगरी का भ्रमण, गांव में वर्तमान में कुल 115 मत्स्य तालाब जिससे 97 परिवारों की चल रही आजीविका

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट; 
पिथौरागढ़, 22 जनवरी 21: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी डॉ कुमार जोगदण्डे द्वारा विकास खण्ड कनालीछीना के मत्स्य गांव ग्राम सभा डुंगरी का भ्रमण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा गांव में संचालित विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के साथ साथ ग्रामीणों द्वारा किए गए स्वरोजगार व आजीविका संबंधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर व उनसे वार्ता कर उनकी समस्याएं को सुनी। विशेष रूप से डुंगरी गांव में ग्रामीणों द्वारा मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है। इस गांव में वर्तमान में कुल 115 मत्स्य तालाब बनाए गए हैं जिससे 97 परिवारों की आजीविका चल रही है। इस गांव में स्थानीय लोग ओद्यानिकी का भी कार्य कर रहे हैं। उद्यान विभाग द्वारा इसी वर्ष 14 पॉलीहाउस भी ग्रामीणों को दिए गए। डुंगरी गांव में उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के माध्यम से चाय की नर्सरी भी विकसित की जा रही है जिसमें 43 यूनिट स्थापित कर 3 लाख पौधे की नर्सरी तैयार की जा रही है।
जिलाधिकारी द्वारा डुंगरी खोजा समेती गांव का पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे आजीविका संबंधी कार्यों जिसमे विशेष रुप से मत्स्य पालन/मत्स्य तालाबों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रमीणों के साथ गांव में बैठक कर गांव में संचालित विकास कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनी। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार वर्तमान में गांव के लगभग 70 परिवार मत्स्य पालन से जुड़े हुए हैं, उसी प्रकार अन्य लोग भी इसी प्रकार से स्वरोजगार को अपनाएं। सरकारी विभागों द्वारा इस हेतु उन्हें पूर्ण सहयोग कर योजनाओं का लाभ प्रदान किया जहां। उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी, मुख्य उद्यान अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही गांव में औद्यानिक विकास के लिए योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को हल्द्वानी से किया गया गिरफ्तार

इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर्तमान में डुंगरी गांव में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी द्वारा पी एम जी एस वाई के अंतर्गत कनालीछीना-समेटी-भोतड़ी सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभाग को 3 मांह के भीतर स्थानीय कास्तकारों का भूमि मुआवजा की धनराशि का भुगतान के निर्देश भी दिए। ग्रामीण भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गांव में उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड द्वारा तैयार की जा रही नर्सरी का भी निरीक्षण किया गया। डुंगरी गांव में वर्तमान में ग्रास कार्प, सिल्वर कार्प, कॉमन कार्प, जयंती रोहू, ट्राउट व पंगास का उत्पादन हो रहा है।
ग्रामीण भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी डीडीहाट के एन गोस्वामी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल, मुख्य उद्यान अधिकारी आर एस वर्मा, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा अखिलेश शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक आर एस चलाल, आजाद शाह, खण्ड विकास अधिकारी कनालीछीना बालम सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान डुंगरी महेश कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरधर सिंह बिष्ट, संस्कृति कर्मी हेमराज बिष्ट, गोविंद बिष्ट, प्रगतिशील किसान दीवान सिंह बिष्ट, जय प्रकाश जोशी समेत ग्रामीण किसान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: “जय बोला जय बोला मेरा बाबा केदार, कैलाशो मा बाबा तू छै पंच केदार” हुआ रिलीज़, आर डी फाउंडेशन की प्रोडक्शन तले पूनम असवाल की मधुर आवाज़ से संजोया हुआ

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like