थत्यूड: टैक्सी यूनियन की हड़ताल से लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

Please Share

थत्यूड से संवाददाता कृष्णपाल सिंह रावत की रिपोर्ट

जौनपुर विकासखंड में टैक्सी मैक्सी महासंघ के आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल चक्का जाम  किया है। जय मां संतोषी टैक्सी यूनियन थत्यूड़ की सेवाएं बंद होने के चलते लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

टैक्सी यूनियन की हड़ताल से सबसे ज्यादा प्रभावित बीमारी से जूझ रहे लोगों व हर छोटे-बड़े जरूरी कार्य के लिए मसूरी देहरादून लोगों को जाना पड़ता है जिसके चलते वहां तक जाने के लिए कोई भी वाहन सेवा उपलब्ध नहीं है वही मुझसे बात तो यह है कि ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ जौनपुर में उत्तराखंड सरकार की अभी तक कोई भी बस सेवा नहीं नहीं दी गई है । यदि बस सेवा यहां पर उपलब्ध होती 2 लोगों को टैक्सी टैक्सी चालकों की हड़ताल के चलते काफी हद तक राहत मिल पाती ।

वही टैक्सी मैक्सी के संचालकों ने परिवहन एक्ट 2019 का पूर्ण रूप से विरोध करते हुए मुख्य बाजार थत्यूड़ में जबरदस्त नारेबाजी की उन्होंने कहा कि अभी तो यह 1 दिन की हड़ताल है किंतु अगर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो टैक्सी मैक्सी महासंघ इसका पुरजोर विरोध प्रदर्शन करेगा टैक्सी मैक्सी के संचालकों मालिकों की प्रति पुलिस की कार्यप्रणाली में भी सवाल खड़े किए ।

इस अवसर पर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मेहरबान सिंह बिष्ट सचिव जयप्रकाश नौटियाल पूर्व अध्यक्ष सुनील थपलियाल धनवीर बिष्ट विरेंदर बंगारी शिवदास रणवीर कोहली आनंद रावत अरविंद नरेश गुसाईं उपेंद्र रावत आदि लोग उपस्थित रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like