बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़कियों को भगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: तीन दिन पहले बहला-फुसलाकर दो नाबलिक लड़कियों को गायब करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने नाबालिक लड़कियों को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 14 जनवरी को थाना प्रेमनगर में एक प्रार्थना पत्र के जरिये पता चला कि एक व्यक्ति की नाबालिग पुत्री और उसकी सहेली 13 जनवरी को घर से कहीं चले गए हैं। इस सम्बन्ध में कारवाही करते हुए थाना प्रेमनगर ने दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज की।

मामले में पुलिस ने कारवाही करते हुए बवाना सेक्टर 1 दिल्ली से आरोपी मनीष पुत्र राम बहादुर और आरोपी प्रवीण पुत्र मनबहादुर के पास से दोनों नाबालिकों को बरामद किया गया। दोनों आरोपी ग्राम बरगढ़, आंचल नवल परसी, नेपाल के रहने वाले हैं।

पुलिस की पूछताछ में नाबालिग लड़कियों द्वारा बताया गया कि दोनों आरोपियों ने उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाया। पुलिस ने  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यालय में पेश किया जहाँ न्यायालय द्वारा उनको 14 दिन की रिमांड पर जिला कारागार  देहरादून भेज दिया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply