उग्रवादियों का हमला, विधायक, परिजन और सुरक्षाकर्मी समेत 11 लोगों की हत्‍या

Please Share

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में एनपीपी विधायक तिरोंग अबो सहित उनके परिवार के 11 लोगों की हत्‍या हो गई है। विधायक सहित परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं सुरक्षा में मौजूद कर्मियों की भी मौत हो गई है। इस हमले में कुल 11 लोगों की हत्‍या हो गई है। इस हमले में उनके बेटे की भी मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात उग्रवादियों के संगठन ने उनके काफिले पर घात लगाकर हमला किया है। यह घटना अरुणाचल प्रदेश में तिरप जिले के बोगापानी गांव में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने परिवार वालों के साथ सुरक्षाकर्मी को भी मार डाला है। मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने हमले की कड़े शब्‍दों में निंदा की है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like