अंबानी वापस लेंगे कांग्रेस के खिलाफ पांच हज़ार करोड़ रुपए का मुकदमा

Please Share

नई दिल्ली: अनिल अंबानी कांग्रेस के खिलाफ किए मानहानि के मामले को वापस लेंगे। उन्होंने कांग्रेस के अखबार नेशनल हेराल्ड और कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ 5000 करोड़ रुपए का मानहानि का केस किया था। अनिल अंबानी ने पिछले साल अगस्त में राफेल मामले में कांग्रेस के स्वामित्व वाले अखबार नेशनल हेराल्ड के खिलाफ ये मुकदमा दायर किया था।

अनिल अंबानी की कंपनी एडीएजी ने समाचार पत्र के खिलाफ दायर याचिका में कहा था कि अखबार ने राफेल विमान डील को लेकर फर्जी और अपमानजनक आर्टिकल पब्लिश किए थे। रिलायंस ग्रुप ने कांग्रेस नेता सुनिल जाखड़, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ओमन चांड़ी, अशोक चौहान, अभिषेक मनु सिंघवी, संजय निरुपम और शक्ति सिंह गोहिल के खिलाफ मुकदमा किया था।

अनिल अंबानी की कंपनी ने नेशनल हेराल्ड के एडिटर इंचार्ज और आर्टिकल के लेखक विश्वदीपक के खिलाफ दीवानी मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में अंबानी की कंपनी की ओर से आरोप लगाया था कि अखबार ने ‘राफेस सौदे से 10 दिन पहले अनिल अंबानी ने बनाई रिलायंस डिफेंस’ नाम से एक फर्जी और अपमानजनक आर्टिकल छापा था।  कंपनी ने आरोप लगाया था कि ये लेख जनता को गुमराह करने वाला है और ये एडीएजी के चेयरमैन अनिल अंबानी की नकारात्मक छवि को प्रदर्शित करता है। जिसके कारण लोगों पर गलत असर पडे़गा। इस आर्टिकल से कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है, जिसकी भरपाई के लिए कंपनी ने समाचार पत्र पर 5000 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकादमा किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like