उत्तराखंड: चारा लेने गई महिला को जंगली जानवरों ने बनाया निवाला!

Please Share

देहरादून: थाना रायवाला के अंतर्गत बुधवार को साहबनगर जंगल मे एक महिला शव पड़ा मिला,  जो किसी जंगली जानवर ने हमला कर खाया जाना प्रतीत हो रहा है। सूचना पर कार्यवाही हेतु पुलिस घटना स्थल पर गई, तो जंगल मे महिला का शव पड़ा मिला। जानकारी करने पर मृतक महिला कि शिनाख्त कमला देवी पत्नी हुक्मचंद निवासी साहबनगर छिद्दरवाला, थाना रायवाला जनपद देहरादून, आयु 65 वर्ष के रुप में हुई।

प्रथम दृष्टया मृतक महिला को किसी जंगली जानवर द्वारा हमला कर खाया जाना प्रतीत हो रहा है। परिवारजनों से पूछताछ की गई तो बताया कि, उक्त महिला सुबह घर से साहबनगर जंगल में 3-4 अन्य महिलाओं के साथ लच्छुप्लाट ग्राम समाज भूमि से घास-चारा लाने के लिये निकली थी, बाकी साथ गयी महिलाएँ वापस आयी लेकिन, उक्त कमला देवी के वापस न आने पर परिवारजनो और ग्रामीणों ने खोजबीन की तो, वन विभाग कर्मियों द्वारा जंगल मे शव मिलने की सूचना पर उक्त व्यक्ति घटनास्थल पर पहुँचे। मृतका का घर जंगल के समीप ही है। पुलिस ने मृतका का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु एम्स अस्पताल भेजा है  उक्त सम्बन्ध मे वन विभाग को भी अपेक्षित कार्यवाही हेतू अवगत कराया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like