उत्तराखंड कांग्रेस ने बताया- खट्टर की सोनिया गाँधी पर टिप्पणी विक्षिप्त मानसिकता का परिचायक, फूंका पुतला

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में ऐस्लेहाॅल चैक पर भाजपा व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। कांग्रेस का कहना है कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ की गई अनर्गल बयानबाजी पर माफ़ी मांगे।
कांग्रेसजनों ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ उनकी टिप्पणी आपत्तिजनक ही नहीं भाजपा नेताओं का महिलाओं के प्रति अपमानजनक रवैये का परिचायक है। भाजपा नेताओं द्वारा सत्ता के मद मे चूर होकर अनर्गल बयानबाजी कर देश में चल रही आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं से बलात्कार, दलित व किसानों पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं से जनता का ध्यान हटाने का प्रयास है।
उन्होंने कहा भाजपा सत्ता में आते ही अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं इसीलिए विपक्षी नेताओं के बारे में ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री की टिप्पणी उनकी विक्षिप्त मानसिकता का परिचायक है। मनोहर लाल खट्टर ने सोनिया गांधी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी से नारी जाति का अपमान किया है जिसके लिए भाजपा नेतृत्व को क्षमा याचना करनी चाहिए।
पुतला दहन करने वालों में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश प्रवक्ता आरपी रतूड़ी, संजय भट्ट, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, समेत अन्य कांग्रेसजन शामिल रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like