उत्तराखंड: खाई में गिरा वाहन, 2 की मौत, 4 घायल

Please Share
बागेश्वर: बागेश्वर ज़िले  में ददर्दनक हादसा हुआ। घटना कपकोट ब्लॉक के भैंसखाली के निकट हुई। कपकोट से सूपी जा रही बुलेरो पिकप वाहन संख्या यूके 02 सीए 0751 मुनार बेंड के पास भैंसखाली में कच्ची सड़क से अनियंत्रित हो कर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं अन्य चार लोग गंभीर घायल हो गए। गंभीर घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से खाई से निकल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया।
सवाल पुलिस प्रशासन की यातायात व्यवस्था पर उठने लगे आख़िर बुलेरो पिकप एक लोडर सामान उठाने गाड़ी होती है। उस गाड़ी पर यात्री कैसे डाइवर ने बैठाया दिए जबकि, उस पिकप गाड़ी में पीछे से सीमेंट की बोरिया लदी हुई थी। कपकोट थाना पुलिस के जवानो ये सब नहीं दिखा? यहाँ दुर्घटनाओ से सबक कोई लेता हुआ नहीं दिखता।
वाहन मे सवार कुवंर सिंह उम्र 85 वर्ष निवासी ग्राम सूपी कपकोट तथा तारा सिंह उम्र 45 बर्ष निवासी खलझूनी कपकोट बागेश्वर की मृत्यु हो गयी। 04 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें ग्रामीणों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कपकोट लाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि जब घायलों को कपकोट अस्पताल लाया गया तो वहां का एमरजेंसी वार्ड बन्द था। इसकी सूचना उन्होंने फोन से सीएमओ बागेश्वर को दी। जिसके बाद एमरजेंसी को खोला गया। उन्होंने कपकोट की स्वास्थ सेवाओं पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
वहीँ अपर जिलाधिकारी बागेश्वर ने दुर्घटना पर खेद जताया। उन्होंने बताया जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जा रही है। दुर्घटना में 2 गम्भीर घायलों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर किया गया। इसके अलावा एक महिला और एक पुरुष घायल को कपकोट अस्पताल से जिला अस्पताल रैफर किया। जहाँ दोनों घायलों इलाज किया जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like