उत्तराखंड की महिला कांस्टेबल ने की “रोडीज रियल हीरो” में एंट्री

Please Share

देहरादून: युवाओं के लोकप्रिय शो एमटीवी रोडीज रियल हीरो के 16वें सीजन में उत्तराखंड की कांस्टेबल अंकिता पाठक भी दिखाई देंगीं। उन्होंने दिल्ली ऑडिशन के दौरान निर्णायकों का दिल जीत कर मुंबई में होने वाले राउंड में अपनी जगह बना ली है।

मूलरूप से रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर निवासी 23 वर्षीय अंकिता वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के पद पर हल्द्वानी में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वह बॉक्सर भी हैं। उन्होंने पुलिस की स्टेट चैंपियनशिप भी जीती है। उनके पिता हरिश्चंद्र किसान और मां हेमा गृहिणी हैं। दो छोटे भाई अभी पढ़ रहे हैं।

अपनी बॉक्सिंग, स्टेमिना, इमोशन, एंटरटेनमेंट की खासियत देख कर ही उन्हें निर्णायक अभिनेत्री नेहा धूपिया, पूर्व रोडीज रणविजय, प्रिंस, वीजे निखिल प्रिंस और अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर संदीप सिंह ने उन्हें अगले राउंड के लिए चुना है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like