उत्तराखंड मूल के ऋषभ पंत ने डेब्‍यू मैच में ही किया बड़ा धमाका

Please Share

देहरादून: इंग्‍लैंड के खि‍लाफ टेस्‍ट करि‍यर का आगाज करने वाले पहाड़ के लाल ऋषभ पंत ने जि‍स धमाकेदार अंदाज में अपने टेस्‍ट करि‍यर की ओपनिंग की, उससे एक बात तो साफ हो गई है कि‍ ऋषभ आने वाले समय में ऐसे ही धमाकेदार खलेंगे। यह बात अलग है कि‍ वो बड़ा स्‍कोर नहीं बना सके, लेकि‍न वि‍केट के पीछे ऋषभ ने अपने डेब्‍यू मैच में पांच कैच लपक कर वर्ल्‍ड रि‍कार्ड बना दि‍या। मैच अभी खत्‍म नहीं हुआ है। उम्‍मीद है कि‍ वो और कैच भी लपकेंगे और अपने डेब्‍यू को यादगार बनाएंगे।

ऋषभ पंत मूल रूप से पि‍थौरागढ़ के हैं। उनका परि‍वार अब रूड़की में ही रहता है। जि‍स मुकाम पर ऋषभ आज पंहुचे हैं। वहां तक पंहुचने के लि‍ए उन्‍होंने कड़ी मेहनत और संघर्ष कि‍या।

ऋषभ पंत किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में पांच कैच लेने वाले दुनिया के सबसे युवा विकेटकीपर बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि 20 साल 319 दिन की उम्र में हासिल की। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के क्रिस रीड के नाम दर्ज था। रीड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बर्मिंघम में 20 साल 325 दिन की उम्र में विकेट के पीछे पांच कैच लेने का कारनामा किया था।

20 साल के पंत डेब्यू टेस्ट में विकेट के पीछे पांच कैच लेने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने। उनसे पहले 35 विकेटकीपर भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन कोई भी ऐसा प्रदर्शन नहीं कर सका। इससे बड़ी बात यह है कि‍ ऋषभ डेब्यू टेस्ट में विकेट के पीछे पांच कैच लेने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर हैं। उनसे पहले कोई भी एशियाई विकेटकीपर ऐसा नहीं कर सका था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like