यूपी के बुलंदशहर से BJP सांसद भोला सिंह किये गए नजरबंद

Please Share

बुलंदशर: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर मतदान जारी हैं। आज उत्तर प्रदेश की अलीगढ़, अमरोहा, बुलंदशहर, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी और नगीना सीट पर भी मतदान हो रहा है। इस बीच बुलंदशहर से बड़ी खबर आ रही है। बुलंदशहर से बीजेपी सांसद भोला सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देष पर को नजरबंद कर दिया गया है।

उनपर नियम तोड़ने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक भोला सिंह मतदान केन्द्र के भीतर लोगों से मिले और उनके साथ फोटो खिंचवाई। इस मामले में उनको नोटिस भी जारी किया गया है। आपको बता दें कि दूसरे चरण में कई दिग्गज चेहरों की किस्मत दांव पर लगी है। यूपी में कुछ जगहों पर बुर्के की आड़ में फीर्जी वोटिंग के भी आरोप लगे, लेकिन उनके आरोपों को चुनाव आयोग ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like