यूपी पुलिस की लापरवाही, एप्पल कंपनी के सेल्स मैनेजर को संदिग्ध समझकर मारी गोलियां, मौत…

Please Share

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ हुए एनकाउंटर पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच यूपी पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। लखनऊ के गोमतीनगर में एक पुलिस कॉन्सटेबल ने शुक्रवार रात एक युवक को गोली मार दी। बता दें कि मरने वाले युवक की पहचान एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक विवेक आईफोन की लॉन्चिंग करके वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी महिला मित्र सना खान भी मौजूद थी। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया। इस बात पर विवेक के साथ पुलिस कॉन्स्टेबल की थोड़ी झड़प हो गई। बात इतनी बढ़ी कि कॉन्स्टेबल ने विवेक पर गोली चला दी। गोली विवेक के गले में लगी। गंभीर रूप से घायल विवेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल सना खान की तहरीर पर धारा 302 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। और मामले की जांच जारी है। एसएसपी के मुताबिक आरोपी कॉन्सटेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने गोली मारने की बात कबूल ली है। उसने बताया कि विवेक ने उस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिसके बाद सेल्फ डिफेंस में उसने गोली चलाई। पुलिस आरोपी कॉन्स्टेबल से पूछताछ कर रही है।

वहीं मृतक की पत्नी ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए इस मामले को मर्डर करार दिया है। विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी ने कहा, ‘पुलिस मेरे पति को गोली कैसे मार सकती है। मैं यूपी के सीएम से मांग करती हूं कि वह आकर मेरी बात सुनें।’ उन्होंने बताया कि पति से रात में डेढ़ बजे उनकी बात हुई थी। उनकी जानकारी में था कि सना विवेक के साथ थीं। सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे तभी अंतिम संस्कार किया जाएगा। सब इंस्पेक्टर पद से रिटायर विवेक के चाचा ने कहा है कि अगर गाड़ी से टक्कर हुई भी तो गाड़ी के टायर या शरीर के निचले हिस्से पर गोली चलानी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गले में गोली मारने का सीधा मतलब एनकाउंटर है।

वहीं एसएसपी के मुताबिक, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत गोली लगने से हुई है या ऐक्सिडेंटल चोटों की वजह से। फिलहाल सना खान की तहरीर पर धारा 302 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like