उपनल कर्मचारियों के मानदेय में मात्र पंद्रह सौ की बढ़ोत्तरी का विरोध, कहा डबल इंजन सरकार की डबल मार

Please Share

बागेश्वर: जिले के विभिन्न विभागों में तैनात उपनल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर मानदेय में वृद्धि को छलावा बताया। आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि यह मानदेय बढ़ोत्तरी नहीं बल्कि डबल इंजन की डबल मार है। इससे खिलाफ रणनीति बनाकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

बता दें कि, अभी हाल ही में सरकार ने प्रदेश के उपनल और पीआरडी के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में पंद्रह सौ रूपये धनराशि की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी। सरकार के इस फैसले के खिलाफ अब आवाज उठने लगी है। सभी उपनल कर्मचारियों ने सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध का एलान कर दिया है। विरोध प्रदर्शन करते हुये उपनल कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में आपातकालीन बैठक भी आयोजित की। बैठक में सरकार के फैसले की कड़ी निंदा की गयी। उन्होंने सरकार के इस फैसले को उपनल के कर्मचारियों का अपमान बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, इसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। साथ ही उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, आंदोलन के दौरान सरकार के प्रतिनिधि और अधिकारी उनसे कुछ और आश्वासन देते हैं व कैबिनेट में कुछ और ही प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाता है। सरकार के इस फैसले से हताश होकर उन्होंने कहा कि यह उपनल कर्मचारियों पर डबल इंजन सरकार की डबल मार है, जिसका हर स्तर पर विरोध किया जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like