उत्तराखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र: उठा गैरसैण, गौ संरक्षण व गन्ना किसानों का मुद्दा

Please Share

देहरादून: शुक्रवार को उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन है। बता दें कि तीन दिविसीय  विधानसभा का सत्र एक दिन आगे खिसकाया जा चुका है। इसके साथ ही आखिरी दिन कई अहम प्रस्तावों पर भी चर्चा होनी है।

शुक्रवार को सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने गैरसैंण का मुद्दा उठाया और नियम 310 के तहत चर्चा की मांग की, जिसके बाद विधान सभा अध्यक्ष ने 58ए के तहत चर्चा की इजाजत दे दी।

वहीं गौ संरक्षण पर भाजपा विधायकों ने ही सदन में सरकार को चौतरफा घेरा। प्रश्नकाल में विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने आवारा घूम रही गायों को सरकारी संरक्षण देने का प्रश्न उठाया। पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने जवाब में कहा कि, प्रदेश के 24 गौ सदनों में संरक्षण का कार्य हो रहा है। साथ ही पशुपालन मंत्री ने सभी विधायकों से  अपने-अपने क्षेत्रों में गौ सदन खोलने की स्थिति में सहयोग की बात कही। गौ सरंक्षण पर सरकार की मंत्री सदन को संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्न स्थगित कर दिया।

गौ संरक्षण के बाद सदन में गन्ना किसानों का मुद्दा उठा। भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और समर्थन मूल्य घोषित करने का सवाल उठाया। इस पर गन्ना मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि,  न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के लिए बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है। जल्द बकाया भुगतान और समर्थन मूल्य घोषित होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like