उत्तर पूर्वी राज्यों में विनाशकारी बाढ़ का कहर, लाखों लोग प्रभावित

Please Share

गुवाहटी: इन दिनों नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ का कहर जारी है। शनिवार को असम में आई बाढ़ की स्थिति लगातार खराब हो गई है। मूसलाधार बारिश से आए बाढ़ और फिर भूस्खलन से काफी जानमाल का नुकसान पहुंचा। बाढ़ के कारण मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मरने वाले लोगों की संख्या अबतक 23 तक पहुंच चुकी है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य लगातार जारी है।

राज्य में लगातार हो रही बारिश से राजधानी गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर तेउत्तर पूर्वी राज्यों में विनाशकारी बाढ़ का कहर, लाखों लोग प्रभावित 2 Hindi News Bharat »जी से बढ़ रहा है। असम में आई बाढ़ से करीब छह जिलों में लगभग 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। शनिवार को त्रिपुरा और असम में बाढ़ प्रभावितों के बीच भारतीय वायु सेना के जवानों ने राहत सामग्री बांटी। प्रभावित राज्यों के कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई है। कई जिलों में स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद कर दिए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक करीब एक लाख से अधिक लोग  विस्थापित होकर आश्रयस्थलों में ठहरे हुए हैं। वहीं त्रिपुरा में 3000 से ज्यादा किसान फसलों के नुकसान को लेकर चिंतित हैं। वहीं मिजोरम में भी बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। उत्तरी मिजोरम के 25 गांवों में हालात ज्यादा खराब हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like