उत्तरकाशी में बनेगी प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग

Please Share

देहरादून: प्रदेश की सबसे लम्बी सुरंग उत्तरकाशी में बनने जा रही है। केंद्र सरकार ने इस रूप में प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी है। यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा और बड़कोट के बीच बनने वाली लगभग साढ़े चार किलोमीटर लम्बी सुरंग के निर्माण के लिए 1383.78 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। इस सुरंग के बनने से धरासू से यमुनोत्री की दूरी 21 किलोमीटर कम हो जाएगी। मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इसे मंजूरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट में फैसला लिया गया कि इस सुरंग का निर्माण एनएचआई डीसीएल करेगी। कंपनी ने सुरंग निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर दिया हैं।

गौरतलब ही केंद्र सरकार ने ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत सिलक्यारा सुरंग का निर्माण प्रस्तावित किया था। सुरंग का निर्माण पूरा हो जाने पर यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों के अलावा यमुना घाटी के स्थानीय लोगों को भी इसका फायदा होगा। दो लेन वाली इस सुरंग को चार साल में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस सुरंग बनने से वे पेड़ कटने से बच जाएंगे जो 21 किमी सड़क निर्माण के दौरान काटे जाने थे। बर्फबारी के कारण कई दिनों तक यहां सड़क बंद हो जाती है। इस सुरंग को बनने बाद एक बड़ा लाभ ये भी होगा कि यमुना घाटी में जाने के लिए हर मौसम में संपर्क मार्ग उपलब्ध हो जायेगा।  साथ ही यमुनोत्री यात्रा के समय में एक घंटे की बचत होगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply