टिहरी में वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत, 7 घायल

Please Share

टिहरी: मंगलवार शाम लगभग 5 बजे थाना घनसाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवल के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमे 2 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गये।

बुलेरो गाडी जिसके वाहन सं. UK 09 TA 0491 है। यह जागधार से श्रीनगर जाने वाली रोड पर मगरो गाँव जा रहा था। जिसमे चालक सहित 9 व्यक्ति सवार थे। जानकारी के मुताबिक मोड़ पर अचानक सामने से डंपर आने से बुलेरो चालक द्वारा अपने वाहन को टक्कर से बचाने के प्रयास में बुलेरो अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में गिर गयी। जिसमे जबर सिंह पुत्र गोकुल सिंह, निवासी स्यालकुंड मगरो, उम्र 46 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई व अन्य सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, घायल वसु देवी पत्नी मकान सिंह, निवासी ग्राम सियालकुंड मगरो की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अन्य घायलों में प्रेम सिहं पुत्र राम सिंह, उम्र 55 वर्ष, पिंगला देवी पत्नी प्रेम सिंह उम्र 52 वर्ष, सुमति देवी पत्नी कीर्ति सिंह उम्र 40 वर्ष, कीरत सिंह पुत्र बचन सिंह उम्र 62 वर्ष, को इलाज हेतु परिजनों व पुलिस के साथ बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। इसके अलावा घायल चालक विक्रम सिंह पुत्र स्व. कल्याण सिंह, उम्र 40 वर्ष व सुनील रावत पुत्र सोवन सिंह, उम्र 20 वर्ष, रमा देवी पत्नी सोबन सिंह उम्र 50 वर्ष का इलाज पिलखी अस्पताल में ही चल रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply