Uttarakhand: विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की वित्तीय स्वीकृति, देखें किस किस ज़िले में मिली स्वीकृति

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र खानपुर के अन्तर्गत 10 विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये 1.85 करोड़, विधानसभा क्षेत्र टिहरी में विभिन्न 6 निर्माण कार्यों हेतु 2.63 करोड़, विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के 3 निर्माण कार्यों हेतु 1.16 करोड़, तथा विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अधीन 5 निर्माण कार्यों हेतु 94.14 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कपकोट में सरयू नदी के उद्गम स्थल सरमूल सौधारा के विकास तथा सरयू नदी के संरक्षण हेतु 98.71 लाख तथा बागेश्वर नगर पालिका के अन्तर्गत अग्निकुण्ड में सरयू नदी के पार्श्व पर हनुमान मन्दिर के समीप घाट निर्माण हेतु 99.33 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासखण्ड डोईवाला के अन्तर्गत सौंग नदी में राजीवनगर केशवपुरी बस्ती एवं सीपैट के नजदीक बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु 50 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के अन्तर्गत लाल पुल से राजीव नगर ब्रहमपुरी, बिन्दाल नदी में लगभग 700 मीटर पुश्ता निर्माण हेतु भी 50 लाख की धनराशि स्वीकृति की है।

यह भी पढ़ें: Video: महाराज ने दिये पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सभी रिक्त पदों को भरने के निर्देश, कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने पर उत्तराखंड सरकार देगी दोगुना अनुदान

विभिन्न सड़कों के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की धनराशि
मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अन्तर्गत रूद्रपुर शहर में गाबा चौक से डीडी चौक तक मार्ग चौड़ीकरण हेतु 1.68 करोड़, विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के अन्तर्गत मस्टखाल-उतिण्डा मार्ग के बन्दीला मार्ग से भरग्वाड़ी-दनिक बसाडी होते हुए कफोल मोटर मार्ग निर्माण हेतु 1.24 करोड़, विधानसभा क्षेत्र हल्द्वानी में नगर निगम काठगोदाम-हल्द्वानी क्षेत्र के अन्तर्गत सम्पर्क मार्गों के निर्माण हेतु 42.57 लाख विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में मुन्नाखाल-किरौंड-बांठ मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु 40.49 लाख, विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के विकासखण्ड दुगड्डा में मंज्याडी-लड़ोली-कफल्डी पाली मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 96.98 लाख, विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर में थात से खैंट मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु 29.24 लाख के साथ ही विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड देवाल में कलपट्आ से ग्वीला मोटर मार्ग निर्माण हेतु 18.80 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें: मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक, कहा – योजना के पूर्ण होने के बाद आम पब्लिक के फीडबैक को ही योजना की सफलता और असफलता माना जाए

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like