उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी, दोपहर 3 बजे की रिपोर्ट, 8 कोरोना पॉजिटिव

Please Share

देहरादून: प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। आज उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 8 और संक्रमित मरीज़ सामने आए है। कल देर रात चमोली ज़िले के गैरसैण ब्लाक के अंतर्गत मथियान-पजियाणा गांव निवासी एक व्यक्ति, उम्र 32 वर्ष कोरोना पॉजिटिव मिला है। वही देर रात पौड़ी ज़िले के कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अमित निवासी नैनीडांडा, कोटद्वार के रहने वाले है जिनकी उम्र 19 साल है। यह दोनों दिल्ली से आए हुए प्रवासी है।

वहीँ आज बाहेश्वर से 2 (35 और 20 साल के 2 पुरुष), उदमसिंह नगर से 2 (19 साल की एक महिला और 13 साल का एक बच्चा) और नैनीताल से 2 मरीज़ (22 साल का एक पुरुष और 14 साल का एक बच्चा) कोरोना पॉजिटिव मिले हैअब तक ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 52 है। कुल मिलाकर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 104 हो गई है। 

यह भी पढ़ें: मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने किए उत्तराखंड में लॉक डाउन 4 के दिशा निर्देश जारी, देखें क्या है नए दिशा निर्देश

वहीँ आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 415  तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 792 है। अब 51  सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून से 18, पौड़ी से 2, उदमसिंह नगर से 17, चमोली से 1, नैनीताल से 8, उत्तरकाशी से 2, बागेश्वर से 2 और अल्मोड़ा से 1 मरीज़ है। वहीँ हरिद्वार जिलों में अब कोई सक्रिय मामला नहीं बचा हैं। 

वहीँ हॉटस्पॉट को देखना जाए, तो देहरादून में अब सिर्फ 4 बचे है। वहीँ हरिद्वार में  2 और उधमसिंह नगर में अब 3 हॉटस्पॉट ज़ोन्स बचे है।

यह भी पढ़ें: मसूरी में मर्डर!

हॉटस्पॉट देहरादून 

  • बीस बीघा कॉलोनी, नगर निगम, ऋषिकेश

  • शिवा एन्क्लेव, वार्ड -24, ऋषिकेशज

  • चमन विहार, लेन नंबर 11, देहरादून

  • वार्ड नंबर 25, आवास विकास, ऋषिकेश

हॉटस्पॉट हरिद्वार 

  • नागला इमिरती, रूड़की

  • खाता खेरा, भगवान पुर

हॉटस्पॉट उधमसिंह नगर

  • वार्ड नंबर 13, राजीव नगर, बाजपुर

  • विलेज रायपुर, तैसील जसपुर 

  • विलेज गुडेलिया तेसिल काशीपुर 

उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी, दोपहर 3 बजे की रिपोर्ट, 8 कोरोना पॉजिटिव 2 Hindi News Bharat »

उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी, दोपहर 3 बजे की रिपोर्ट, 8 कोरोना पॉजिटिव 3 Hindi News Bharat »

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply