अवैध देसी शराब के साथ एक महिला अभियुक्त गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: वर्तमान समय में बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा जनपद देहरादून में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा निर्देश में प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर द्वारा टीम गठित करते हुए क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा संजय कॉलोनी बाल्मीकि बस्ती से एक महिला अंजू राधा पत्नी संजू, निवासी बाल्मीकि बस्ती, संजय कॉलोनी, उम्र 30 वर्ष को 51 पव्वे अवैध देसी शराब जाफरान देसी मसालेदार के साथ गिरफ्तार किया गया। महिला अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटेल नगर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकत किया गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: आज 230 ओर कोविड -19 पॉज़िटिव, सबसे ज्यादा हरिद्वार ज़िले में, आज 8 कोविड पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत

गठित पुलिस टीम में कांस्टेबल 969 नितिन कुमार, कांस्टेबल 1148 अजय कुमार व महिला कांस्टेबल 177 नीता कोहली शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply