उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: आज 259 और कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, उधमसिंह नगर ज़िले में आज 108, 4 की मौत

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 07:00 बजे की रिपोर्ट में 259 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले में 10 (डेटा नहीं दिया गया है), बागेश्वर ज़िले से 1 (डेटा नहीं दिया गया है), चमोली ज़िले से 2 (आर्मी कर्मी), चम्पावत ज़िले से 5 (संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए व 2 का डेटा नहीं दिया गया है), देहरादून ज़िले से 33 (डेटा नहीं दिया गया है), हरिद्वार ज़िले से 42 (12 का डेटा नहीं दिया गया है व 30 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए), नैनीताल ज़िले से 45 (2 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आया हुआ, 3 फ्लू क्लिनिक में पाए गए व 40 का डेटा नहीं दिया गया है), टिहरी ज़िले से 13 (4 मुंबई से, 7 का डेटा नहीं दिया गया है, 1 दिल्ली से व 1 ओमान से) व उधमसिंह ज़िले से 108 (1 मुंबई से, 5 आगरा से, 7 स्वस्थ कर्मी, 61 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए, 3 दिल्ली से, 1 पीलीभीत से, 19 फ्लू क्लिनिक में पाए गए व 11 का डेटा नहीं दिया गया है) संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड ऊर्जा विभाग को हाई कोर्ट से झटका, भर्ती प्रक्रिया पर रोक के 03.01.2018 के आदेश को लेकर की सख्त टिपणी

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6587 हुई है। वहीँ अब तक राज्य में कुल मिलाकर 70 मौत हुई है। आज एक 80 साल के एक पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई है जिनकी मौत रिफ्रैक्टरी सेप्टिक शॉक कोविद – 19 नमूनिया, ARDS से हुई है दूसरी मौत एक 57 साल के पुरुष मरीज़ की सुशीला तिवरी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुई है जिनकी मौत सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इल्लेसस, रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस, बाईलेटरल नुमायाटिस, सीवियर मेटाबॉलिक एसिडोसिस आदि बिमारियों के कारण हुई है। वहीँ तीसरी मौत एक 50 साल के एक पुरुष मरीज़ की सुशीला तिवरी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुई है जिनकी मौत बाईलेटरल नुमायाटिस, ARDS, टाइप II रेस्पिरेटरी फेलियर से हुई है। चौथी मौत एक और 50 साल के पुरुष मरीज़ की सुशीला तिवरी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुई है जिनकी मौत अस्थमा टाइप II डायबिटीज मेलेट्स, सिस्टमिक हाइपरटेंशन, शॉक, टाइप I रेस्पिरेटरी फेलियर, बाईलेटरल नुमायाटिस आदि बिमारियों के कारण हुई है

यह भी पढ़ें: जनपद पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील के जारा जिबली में फटा बादल, दर्जनों गांव में हुई भीषण तबाही

स्वस्थ हुए मरीज़ों की संख्या अब 3720 हुई है। जिसमे आज 45 मरीज़ों (अल्मोड़ा ज़िले से 0, बागेश्वर ज़िले से 0, चमोली ज़िले से 0, चम्पावत ज़िले से 0, देहरादून ज़िले से 41, हरिद्वार ज़िले से 0, नैनीताल ज़िले से 0, पौड़ी ज़िले से 0, उत्तरकाशी ज़िले से 4, उधमसिंह नगर ज़िले से 0, रुद्रप्रयाग ज़िले से 0, पिथौरागढ़ ज़िले से 0 व टिहरी ज़िले से 0) मरीज़ों को छुट्टी दी गयी हैअब 38 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

अब 2759 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 419, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 23, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 51, उदमसिंह नगर जिले से 701, चमोली जिले से 3, नैनीताल जिले से 447, उत्तरकाशी ज़िले से 66, पिथौरागढ़ जिले से 38, बागेश्वर जिले से 4, हरिद्वार ज़िले से 907, रुद्रप्रयाग जिले से 3, चम्पावत ज़िले से 31 और अल्मोड़ा ज़िले से 66 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 3845 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 3647  है।

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें http://www.youtube.com/c/HelloUttarakhandNews

 

 

 

 

 

 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply