उत्तराखंड: एक मोबाइल के लिए दो भाइयों में हुई खूनी जंग, एक की मौत,दूसरे की हालत नाजुक

Please Share

देहरादून: मोबाइल फोन का क्रेज युवाओं में इतना बढ़ गया है कि अब वह खून करने में भी नही कतरा रहे हैं।ऐसा ही दिल दहला वाला मामला रुड़की से सामने आया है।यहां बात करने के लिए मोबाइल मांगने पर फतवा गांव निवासी दो भाइयों के बीच कहासुनी मारपीट तक जा पहुंची। इस मारपीट में छोटे भाई ने बड़े भाई को डंडे से मारकर गंभीर घायल कर दिया। बड़े भाई की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई।

सुल्तानपुर क्षेत्र के फतवा गांव शेर सिंह (28) और उसके छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह (24) पुत्रगण हरिया एक साथ रहते हैं। बड़ा भाई शेर सिंह प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। शुक्रवार सुबह शेर सिंह ने अपने ससुराल बात करने के लिए छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह से मोबाइल मांगा। ग्रामीणों के अनुसार छोटे भाई ने मोबाइल देने से इनकार कर दिया। इसपर दोनों भाइयाें में कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी बढ़ी तो दोनों भाइयों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान छोटे भाई ने शेर सिंह को धक्का दे दिया। गिरने से शेर सिंह के सिर में गहरी चोट लग गई। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अर्थी से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like