उत्तराखंड में ख़ौफ़नाक वारदात,युवती की हत्या कर हाथ पैर बांध तेजाब से जलाया चेहरा

Please Share

नैनीताल: उत्तराखंड में ख़ौफनाक वारदात सामने आई है। यहां सरोवर नगरी में नहर में एक युवती का क्षत- विक्षत हालात में शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा तेजाब से जलाया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं शव की हालत देख और मामला सुनकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बता दें कि आज सुबह कुछ लोगों ने नैनीताल जिले के रामनगर में बड़ी नहर में युवती का शव देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।शव  बाहर निकालते ही देखने वाले सन्न रह गए।महिला के पैर बांधे हुए थे, कपड़े फटे हुए थे और चेहरा तेजाब से जलाया गया था। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला हत्या का है। अभी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि हत्यारे ने महिला को मारने के बाद उसकी पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को जलाने का प्रयास भी किया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।वहीं इस घटना से आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like