उत्तराखंड विधानसभा सत्र: वित्त मंत्री ने पेश किया 2452.41 करोड़ का अनुपूरक बजट

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा तीन दिवसीय सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। सत्र में सबसे पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय, निर्दलीय भीमताल विधायक राम सिंह कैडा ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए अनुपूरक बजट व जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम को पेश करने को छोड़ सभी विषय स्थगित करने का अनुरोध किया, जिसे पीठ ने मान लिया। इसके बाद वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने 2452.41 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें राजस्व के लिए 1706.25 करोड़ तथा पूंजीगत कार्यों के लिए 746.16 करोड़ का अनुपूरक बजट में प्रवधान किया गया।

संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने बताया कि मुंबई में उत्तराखंड भवन हेतु पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। पीडब्ल्यूडी के लिए 170 करोड़ का प्रविधान, कृषि के लिए 365 करोड़, शिक्षा के लिए 206 करोड़, चिकित्सा के लिय 186 करोड़, पुलिस आवसीय भवनों के लिए डेढ़ करोड़, सर्व शिक्षा अभियान के लिए 20 करोड़ और रमसा के लिए 10 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like