विकास नगर: नाबालिक से दुष्कर्म में एक अभियुक्त गिरफ्तार

Please Share
देहरादून: पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि वादिनी रानी खातून पत्नी मोहम्मद वसीम, निवासी लाल बाजार, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश हाल निवासी गुड्रिच, विकास नगर, जनपद देहरादून द्वारा दिनांक 05.03.2021 को एक लिखित तहरीर देकर बताया गया कि वादिनी की नाबालिग पुत्री अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जिस संबंध में कोतवाली विकासनगर पर धारा 363 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अपहृता की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा थाना स्तर से टीम गठित कर क्षेत्रों में रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर अपहृता को सकुशल बरामद कर किया गया।
दिनांक 05.03. 2021 को अभियुक्त को आश्रय देने वाले अभियुक्त आजाद पुत्र शकूर, निवासी होरावाला, सहसपुर, जनपद देहरादून को धारा 368 भादवी व पोक्सो एक्ट के अंतर्गत में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वादिनी की पुत्री को भगाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त रमजान उर्फ केतक पुत्र खालिक दफेदार निवासी गुड्रिच थाना विकास नगर देहरादून उम्र 19 वर्ष को दिनांक 06.03 .2021 को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को आज न्यायालय पेश किया गया।
गठित पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक नीमा रावत, उप निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी, कांस्टेबल किरण पाल व कांस्टेबल जयवीर सिंह शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like