VIDEO Dehradun: वेबसाइट के माध्यम से अन्तर्राज्यीय स्तर पर चलाये जा रहे देह व्यापार का दून पुलिस ने किया खुलासा, पटेलनगर स्थित फ्लैट से देह व्यापार मे लिप्त 11 व्यक्तियों (08 महिला 03 पुरुष) गिरफ्तार

Please Share
देहरादून: दून पुलिस से जानकारी मिली कि दिनांक 13-11-2021 देवेन्द्र सिह चौहान, प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को सूचना मिली कि देहराखास टीएचडीसी स्थित एक फ्लैट मे काफी समय से कुछ व्यक्तियों द्वारा देह व्यापार का धन्धा किया जा रहा है। सूचना से उच्चाधिकारी गणो को अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनमेजय खण्डूरी महोदय द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल व सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर ASP हिमांशु वर्मा के पर्यवेक्षण मे देवेन्द्र सिह चौहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा स्वंय के नेतृत्व मे टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना हुए ।
पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही में देहराखास टीएचडीसी स्थित एक फ्लैट मे दबिश दी गई, जहाँ एक कमरे मे 02 महिला व 02 पुरुषो को आपत्तिजनक स्थिति मे पाया गया तथा अन्य कमरे मे अन्य 06 महिलाएँ मौजूद पाये गये। पूछताछ करने पर फ्लैट मे मौजूद एक व्यक्ति राजीव ने बताया कि उसके द्वारा काफी समय से टीएचडीसी देहराखास मे फ्लैट किराया पर ले रखा है, जहां उसके द्वारा देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है, जिसके लिए उसके द्वारा विभिन्न देशो भूटान, बंगलादेश आदि व विभिन्न राज्यो उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उडीसा, दिल्ली आदि से लडकियाँ देह व्यापार के लिए बुलाई जाती है, जिनको देहरादून के विभिन्न पर्यटन स्थलो, होटलों व अन्य राज्यों में देह व्यापार के लिए भेजा जाता है। उसके द्वारा ग्राहकों से प्राप्त धनराशि से अपना कमीशन आधा हिस्सा लिया जाता है। ग्राहको से सम्पर्क करने के लिए उसके द्वारा दून स्कॉट सर्विस के लिंक बैवसाईट Skokka.com मे अपने नम्बर दे रखे है। इसके अतिरिक्त अपने देह व्यापार करने वाले अन्य साथियो के माध्यम से भी उसे ग्राहक मिल जाते है। वह ग्राहको को अपने फ्लैट में व ग्राहकों की माँग पर अन्य होटलों व अन्य राज्यो मे उचित कीमत मिलने पर लडकियाँ सप्लाई करता है। फ्लैट मे मौजूद लडकियों से पुछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि वे सभी अलग-अलग राज्यो से देह व्यापार का कारोबार करने देहरादून आयी है। उनके द्वारा अपनी आजीविका अर्जित करने व अपने शौक पूरा करने के लिए यह धन्धा किया जा रहा है, जिसके लिए वह ग्राहको से फ्लैट मे व अलग-अलग होटलों व अन्य राज्यो में आया जाया करती है। ग्राहको से मिलने वाली कीमत का आधा भाग उनके द्वारा ब्रोकर को दिया जाता है, ब्रोकर द्वारा ही उन्हे ग्राहक से मिलाया जाता है व पैसे का लेन देन ब्रोकर ही करता है। फ्लैट से भारी मात्रा मे आपत्तिजनक सामग्री देह व्यापार को संचालित करने मे प्रयुक्त 13 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप व एक वाहन बैगनार कार (कार सं0-UA07S-4433-01) बरामद किया गया। सभी 11 अभियुक्त गणो को धारा- 3/4/6/7 अनैतिक देह व्यापार अधि0 मे गिरफ्तार कर उनके विरुद्व थाना पटेलनगर मे अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त गणों को समय से न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राजीव पुत्र स्व0 बलराज सिह निवासी L-1431 शास्त्रीनगर थाना मेडिकल जिला मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र-39 वर्ष, राजा पुत्र इम्तियाज निवासी भलस्वा डेरी श्रदानन्द कालोनी G ब्लाक म0नं0 123 दिल्ली थाना भलस्वा उम्र-24 वर्ष, शुभम पुत्र वीर सिह निवासी D.L रोड अम्बेडकर कालोनी थाना डालनवाला जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष, ज्योति पत्नी पंकज निवासी गोविन्द पुरम बापू धाम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश उम्र-25 वर्ष, वसीमा पुत्री हनीफ निवासी माधमपुरम सैक्टर 3 मेरठ उ0प्र0 उम्र-34 वर्ष, क्षेत्री पत्नी स्व0 धनमान राय निवासी तोढे जलढका थाना झालुग जिला दार्जलिंग उम्र 38 वर्ष, रेखा दर्जी पुत्री रतन दर्जी उर्फ स्व0 नन्दू निवासी रैग थाना तिस्य जिला दार्जलिंग हाल पता मदनपुर खादर जिला पिजोग दिल्ली उम्र 32 वर्ष, आयशा पुत्री स्व0 अकील अहमद निवासी इस्लामिया बस्ती मस्जिद के पास थाना सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष, सुनीता लौहार पुत्री सोमरा लौहार निवासी डीमाटी स्टेट थाना कालचिनी जिला जलपैगूडी पश्चिम बंगाल हाल इन्द्रेश हास्पिटल के पास पटेलनगर देहरादून उम्र- 37 वर्ष, प्रमिला बारला पुत्री श्री मतियास निवासी ग्राम गौरबद्वार लालमटिया जिला सुन्दर गढ उडीसा हाल 89 किलोकरी दिल्ली उम्र 38 वर्ष व पूजा पुत्री मनोज निवासी म0नं0 960 प्रसाह प्रशिक्षण केन्द्र गुरुकुल कांग़डी जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष शामिल है।
गठित पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिह चौहान कोतवाली पटेलनगर देहरादून, वरिष्ठ उप निदेशक कुन्दन राम कोतवाली पटेलनगर देहरादून, महिला उप निदेशक सरिता बिष्ट कोतवाली पटेलनगर देहरादून, HCP सर्वेस कुमार कोतवाली पटेलनगर देहरादून, कांस्टेबल 458 गोपाल राम कोतवाली पटेलनगर देहरादून, कांस्टेबल 559 योगेश कुमार कोतवाली पटेलनगर देहरादून, कांस्टेबल 1079 बृजमोहन सिह कोतवाली पटेलनगर देहरादून, कांस्टेबल 370 श्रीकान्त ध्यानी कोतवाली पटेलनगर देहरादून, कांस्टेबल 565 राजीव कुमार कोतवाली पटेलनगर  देहरादून, कांस्टेबल 613 आशीष नेगी कोतवाली पटेलनगर देहरादून, कांस्टेबल रणवीर प्रजापति कोतवाली पटेलनगर देहरादून, महिला कांस्टेबल 1473 किरन कोतवाली पटेलनगर देहरादून, महिला कांस्टेबल 148 पिंकी कोतवाली पटेलनगर देहरादून व कांस्टेबल 1779 राजीव कवि कोतवाली पटेलनगर देहरादून शामिल थे।
वहीँ निर्देशन व पर्यवेक्षण में सरिता डोभाल, पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून व हिमांशु वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर देहरादून शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like