Pithoragarh: अत्यंत दुःखद: हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही कार पिथौरागढ पहुचने से आठ किलोमीटर पहले ही खाई में जा गिरी, चचेरे भाईयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट: 
पिथौरागढ़ (Pithoragarh): हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही कार पिथौरागढ पहुचने से आठ किलोमीटर पहले ही खाई में जा गिरी। इस घटना में दो चचेरे भाईयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार में शामिल उनका भांजा लापता है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिह पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस के मुताबिक पिथौरागढ के बीजाबजेङ गांव निवासी 38 वर्षीय नीरज और 28 वर्षीय धीरज अपने भांजे पिथौरागढ के ही घिघरानी गुजरना निवासी 27 वर्षीय सुरेश के साथ हल्द्वानी आए थे। तीनों अपनी निजी कार से वापस लौट रहे थे। लगभग तीन बजे वह पिथौरागढ से आठ किलोमीटर पहले गुजरना के पास पहुंचे थे कि कार खाई में जा गिरी।
बता दें कि दुर्घटना की सूचना पर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्वंय जिलाधिकारी पिथौरागढ व पुलिस अधीक्षक पुलिस बल एसडीआरएफ सहित के साथ मौके पर पहुचे। भारी मशक्कत के बाद नीरज और धीरज के शव बरामद कर लिए हैं। सुरेश अभी भी लापता है। पुलिस का मानना है कि घटना में वह दूर छटक सकता है। एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है। गांव के संगे युवा चचेरे भाईयों की मौत से गांव में मातम व कोहराम मचा हुआ है वहीं
गुरना क्षेत्र में हुई वाहन दुर्घटना में मृतक लोगों के उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोमल मेहता ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Pithoragarh: अत्यंत दुःखद: हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही कार पिथौरागढ पहुचने से आठ किलोमीटर पहले ही खाई में जा गिरी, चचेरे भाईयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like