Video: गणेश जोशी का मंत्री मंडल में शामिल होने पर मसूरी भाजपा में ख़ुशी, खूब नाचे गणेश जोशी और बेटी निहा जोशी

Please Share
नरेश नौटियाल की रिपोर्ट;
मसूरी: नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल में मसूरी विधायक गणेश जोशी को शामिल किए जाने पर मसूरी भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया व शहीद भगत सिंह चौक पर आतिशबाजी कर मसूरी विधायक गणेश जोशी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिष्टान वितरित कर ख़ुशी का इजहार किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मसूरी के इतिहास में पहली बार मसूरी विधायक को कैबिनेट मैं शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा की जनता को विधायक गणेश जोशी से बहुत उम्मीदें हैं और आने वाले समय में प्रदेश के विकास के साथ ही वह मसूरी के विकास में अहम योगदान देंगें।
वहीँ कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मसूरी विधायक गणेश जोशी भी बेहद खुश हैं। गणेश जोशी के समर्थक और गणेश जोशी के परिजन उनको मंत्री बनाए जाने को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए। गणेश जोशी भी ढोल नगाड़ों की धुन पर खूब थिरकते नजर आए। वह अपने समर्थकों के साथ जहां खूब थिरक रहे थे, वहीं उनकी बेटी नेहा जोशी भी अपने पिता के मंत्री बनाए जाने पर बेहद खुश नजर आई। वह भी ठुमके लगाते हुए नजर आई। देखें वीडियो। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like