VIDEO Mussoorie: तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल का हुआ शुभारंभ, पर्यटक कापली, अर्शे, पकोड़े, झंगोरे की खीर, कंडाली का साग का ले रहे भरपूर आनंद

Please Share
नरेश नौटियाल की रिपोर्ट;
मसूरी (Mussoorie) 28.12.2021: पर्यटन विभाग कि और से तीन दिवसीय फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन मसूरी मॉल रोड पर किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। मॉल रोड पर लगे फ़ूड फेस्टिवल में विभिन्न प्रकार के पकवानो ने स्टॉल लगे हुए है, जिसमें मंत्री गणेश के साथ साथ पर्यटक स्थानीय व्यंजनों जैसे कापली, अर्शे, पकोड़े, झंगोरे की खीर, कंडाली का साग, को खाकर भरपूर आनंद ले रहै है। साथ साथ पर्यटक पहाड़ी उत्पादों की खरीदारी भी करते नजर आ रहै है, जिससे मॉल रोड पर रौनक बनी हुई है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन करने से यंहा के लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए, ताकि पर्यटकों को यहां के व्यंजनों से रूबरू होने का अवसर मिल सके।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like