video: सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर कोहली से मिलने पंहुचा फैन, फिर…

Please Share

इंदौर: भारत ने बांग्लादेश को इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच की तीसरी पारी और 130 रनों से मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। विराट की सेना ने बांग्लादेश को तीन दिन में ही परास्त कर दिया। इसी दौरान इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन विराट कोहली का एक फैन सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर उनसे मिलने मैदान में घुस गया।

दरअसल ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान एक फैन कोहली तक पहुंच मैदान में पहुँच गया। इस फैन ने अपने शरीर पर VK पेंट किया हुआ था और वह किसी तरह से विराट कोहली के पैर छूना चाहता था। इस बीच सुरक्षा कर्मी उस व्यक्ति को मैदान से बाहर निकालने के लिए तेजी से वहां पहुंचे, लेकिन कोहली ने ढाल बनते हुए अपने फैन को न सिर्फ बचाया बल्कि सुरक्षा कर्मियों से अपील की कि वो उसे धीरे से ले जाए और कुछ ना करें।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जा रही इस सीरीज का पहला टेस्ट जीत कर भारतीय टीम अब 300 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 22 नवंबर से दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह टेस्ट मैच डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like