उत्तराखंड: विदेशी पर्यटक की रपटी बाइक, सिर पर लगी गंभीर चोट, एयरलिफ्ट कर…

Please Share

पौड़ी: पौड़ी जिले के खिर्सू में एक विदेशी पर्यटक की बाइक अचानक रपट गई। जिस कारण विदेशी पर्यटक के सिर पर गंभीर चोट आई है। एयरलिफ्ट कर घायल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बचाव एवं सुरक्षा हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को घटना की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने घायल पर्यटक को एयरलिफ्ट कराने हेतु हेलीकॉप्टर भेजने का अनुरोध किया। जिस पर हेलीकॉप्टर खीर्सू पहुंचा। हेलीकॉप्टर के माध्यम से जिलाधिकारी ने घायल पर्यटक को बेहतर उपचार के लिए एम्स अस्पताल ऋषिकेश भेज दिया है। बता दें कि नौ फरवरी को पर्यटन स्थल खिर्सू पहुंचे उक्त पर्यटक का नाम मार्को पुत्र जोसेफ उम्र 60 वर्ष निवासी ऑस्ट्रेलिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like