औली की बर्फीली वादियों में खिलाडी स्कीइंग का जमकर ले रहे हैं लुफ्त

Please Share

चमोली: औली में चल रहे नेशनल स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप में पहुंचे खिलाड़ी स्कीइंग का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। आज भी यहां खिलाड़ियों ने बर्फ के लंबे स्लोप पर शानदार प्रदर्शन किया। विश्व प्रसिद्ध स्लोपों में से एक औली स्लोप में अगले साल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता भी हो सकती है। उत्तराखंड स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन इसके लिए प्रयास कर रहा है। बाकायदा फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग की बैठक में भी इस प्रस्ताव को रखने की तैयारी चल रही है।

एसोसिएशन अब अगले साल औली में कोई अंतररास्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए एसोसिएशन भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन से भी सहयोग ले रहा है ताकि उत्तराखंड को मेजबानी मिलने में सफलता मिल सके।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like