विराट कोहली के पाकिस्तानी फैन की फोटो सोशल मीडिया में हो रही है वायरल,जानिए वजह

Please Share

देहरादून: श्रीलंकाई टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया जबकि, टी20 सीरीज में श्रीलंका ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच के दौरान एक पाकिस्तानी फैन की फोटो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। इस फैन ने हाथ में पोस्टर ले रखा है और जिस पर लिखा है वो विराट कोहली को पाकिस्तान में खेलते हुए देखना चाहते हैं।

पोस्टर में लिखा है कुछ ख़ास इस पोस्ट में फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि विराट कोहली हम आपको पाकिस्तान में खेलते हुए देखना चाहते हैं। विराट कोहली हम उम्मीद करते हैं कि आप पाकिस्तान आएं और यहां के ग्राउंड में क्रिकेट खेलें। हम आपसे बेहद प्यार करते हैं और आपके बड़े फैन हैं। आपको बहुत सारा प्यार और हिम्मत पाकिस्तान की ओर से।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like