वतन के रखवालों ने खास अंदाज़ में किया 2020 को सलाम, देखिये ये ख़ास जश्‍न..

Please Share

जम्मू कश्मीर: नया साल 2020 के मौके पर दुनिया भर के साथ-साथ देश में भी हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। देश के विभिन्न शहरों में आसमान आतिशबाजियों से नहा उठा। इमारतें रंगीन रोशनी से जगमगाने लगी और लोग एक दूसरे को बधाई देने लगे। जगह-जगह पार्टी की गई और डीजे पर जमकर डांस किया गया।

वहीँ नए साल का जश्न मनाने में सेना के जवान भी पीछे नहीं रहे। सरहद पर भी वतन के रखवालों ने नए साल को गले लगाया। जवानों ने नए साल का स्वागत नई उमंगे और नए उत्साह के साथ किया। उन्होने नए साल की शुरुआत के जश्न में भी भारत माता को सलाम किया और देश की रक्षा के लिए मर-मिटने की कसमे खाई। जवानों का यह ख़ास वीडियो सोशल मिडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है और सभी जवानों को सलाम कर रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like