महिला ने अपने मकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Please Share

देहरादून: थाना सेलाकुई से जानकारी मिली कि दिनांक 08-07-2020 को देर रात्रि एक महिला ने अपने मकान बांयाखाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसको देखते हुए थानाध्यक्ष थाना सेलाकुई मय फोर्स मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बृजपाल निवासी ग्राम सुर सूर्दज्ञान थाना ननौता, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश आर्मी में नौकरी करते हैं तथा उन्होंने अपना मकान बांयांखाला सेलाकुई में बनाया हुआ है। जिसमें बृजपाल की पत्नी नेहा पांडे अपने दो बच्चों के साथ रहती थी।

यह भी पढ़ें: ऑल्टो कार एवं मोटरसाइकिल की भिड़ंत, मोटरसाइकिल सवार युवती की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

बृजपाल वर्तमान समय में आर्मी में भोपाल में तैनात है। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस द्वारा आसपास के व्यक्तियों के सहयोग से मकान के दरवाजे का कुंडा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया गया और घटनास्थल की नियमानुसार फोटोग्राफी करते हुए वीडियो ग्राफी की गई।

पुलिस के अनुसार मृतिका नेहा पांडे द्वारा साड़ी के फंदे से पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाया गया। तत्पश्चात स्थानीय व्यक्तियों एवं पुलिस बल के मदद से मृतका के शव को पंखे से नीचे उतार कर नियमानुसार शव का पंचायतनामा भरकर शव को आज दिनांक 09-07-2020 को पोस्टमार्टम कराने हेतु मोर्चरी विकासनगर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: धारचूला विधायक हरीश धामी पर बीआरओ द्वारा किये गये मुकदमें पर कांग्रेस पार्टी पिथौरागढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में किया गया विरोध प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

उक्त घटना के संबंध में मृतिका नेहा पांडे के परिजनों मायके पक्ष तथा ससुराल पक्ष के उसके पति तथा अन्य को सूचना दी जा चुकी है। नेहा पांडे की मृत्यु प्रथम दृष्टया आत्महत्या करना पाया गया है। इस संबंध में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Video: आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे पकड़ा गया, उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान पुलिस ने धरा

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply