या तो एक हो जाओ या फिर, पकौड़े बेचने के लिए तैयार रहो: अखिलेश यादव

Please Share

लखनऊ: 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर अब राजनीति रंग में आने लगी है। नेताओं के आरोप-प्रत्यारापों को दौर शुरू हो गया है। चुनावों को लेकर तमाम पार्टियां अभी से अपनी-अपनी जीत के लिए गणित साधने में जुट गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को तैयार रहना होगा।

सैफई में समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ, देश बचाओ साइकल रैली में लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, 2019 के संसदीय चुनाव में यदि भारतीय जनता पार्टी को पछाड़ने में कामयाब नहीं हुए तो हम सभी को पकौड़े बेचने पड़ेंगे। प्रधानमंत्री कहते हैं कि नाली से गैस निकलती है, जो लोगो को रोजगार देती है। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि 2019 हमारे आप के लिए अच्छा है लेकिन यदि इस संसदीय चुनाव मे हम और आप कामयाब नहीं हुए तो ढूंढ लेना एक नाली और कढ़ाई, जिस पर पकौड़े बनाने का काम हम मिलकर करेंगे।

अखिलेश ने कहा कि यह यात्रा जो यहां से शुरू हुई है, वह अब रूकने वाली नहीं है। यह यात्रा दिल्ली तक जाएगी। अखिलेश ने कहा, बीजेपी न केवल देश के लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है बल्कि इसको खत्म करने मे जुट गई है। इसलिए हमारी यह यात्रा लोकतंत्र को बचाने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी की सरकार दोबारा सत्ता में आ गई तो इसके लोग लोकतंत्र को समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि जब हम लोग 2017 के विधानसभा चुनाव में विकास की बात कर रहे थे, तब बीजेपी के लोग लोगों को बहका रहे थे और इसमें वे सफल भी हो गये। इस बार वे सफल नहीं हो सकेंगे।

पूर्व सीएम और सपा प्रमुख ने कहा कि जनता अब बीजेपी को जान चुकी है। जनता से लगातार झूठ बोल रही है। जनता उनके झूठ को पकड़ चुकी है। देश की जनता को बेवकूफ बनाना इतना सरल नहीं है। जनता जब मन बनाती है, तो बड़े-बड़ों को धराशायी की देती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को हर हाल में पछाड़ना ही होगा। तभी इस देश का लोकतंत्री और यह देश बचाया जा सकता है। वरना पार्टी और इस पार्टी के नेता लोगों को पकौड़े ही बिकवाएंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like